taal thok ke live

Taal Thok Ke: इमरजेंसी पर 'अकेले' पड़ी कांग्रेस?

Submitted by webmaster on Wed, 06/26/2024 - 19:15
Body
Taal Thok Ke: आपातकाल का जिन्न लोकसभा में आज फिर जागा और जब ये जागा तो NDA के खिलाफ एकजुट होने का दावा कर रहे INDIA गठबंधन में फूट नजर आया. दरअसल, इंडिया गठबंधन से जुड़े सांसद संविधान के मुद्दे पर बीजेपी को घेर रहे हैं. तो एनडीए से जुड़े सांसद आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं. इस बीच लोकसभा के स्पीकर चुने जाने के बाद ओम बिरला ने भी इमरजेंसी पर सदन में एक प्रस्ताव रखा. जैसे ही उन्होंने निंदा प्रस्ताव रखा, सदन में हंगामा शुरू हो गया. पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच नारेबाजी शुरु हो गई. कांग्रेस सांसदों ने इस प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया. लेकिन इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी, टीएमसी, आरजेडी और लेफ्ट, इस विरोध से दूर रहे. जब कांग्रेस सांसद विरोध जताने के लिए स्पीकर की कुर्सी के पास पहुंच गए. इस दौरान भी कांग्रेस के सहयोगी दलों के सांसद चुपचाप बैठ रहे. लेकिन जब स्पीकर ने इमरजेंसी के दौरान जान गंवाने वालों की याद में मौन रखते समय ये सांसद श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े हो गए. भारी हो हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन को संबोधित करते हुए 1975 में देश में आपातकाल लगाने के फैसले की निंदा की. और इसे भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर तनाशाही थोपने, संविधान-लोकतंत्र का अपमान करने लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने और अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने के संगीन आरोप लगाए. तो क्या आपातकाल पर मोदी के मास्टस्ट्रोक से विपक्ष बिखर गया. क्या एलओपी बनते ही राहुल सियासी चक्रव्यूह में फंस गए.
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Taal Thok Ke: इमरजेंसी पर 'अकेले' पड़ी कांग्रेस?
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_NEWS/260624_ZNYB_TTK_FULL.mp4/index.m3u8
Language

Taal Thok Ke: बंगाल में हिंसा 'न्यू नॉर्मल'?

Submitted by webmaster on Thu, 05/16/2024 - 21:15
Body
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बंगाल में चुनावी हिंसा जारी है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस हिंसा का जिम्मेदार TMC सरकार को ठहराया है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में हिंसा लगातार जारी है। आतंकवाद से पीड़ित कश्मीर बदल गया लेकिन बंगाल में हिंसा का दौर नहीं थम रहा है। इसी मुद्दे पर देखिए बहस का नंबर 1 शो ताल ठोक के।
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Taal Thok Ke: बंगाल में हिंसा 'न्यू नॉर्मल'?
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_NEWS/1605_ZN_NS_TTK_FULL_CHUNK.mp4/index.m3u8
Language

क्या वोटों के लिए मुसलमानों को भड़काना चाहते हैं ओवैसी

Submitted by webmaster on Sun, 05/05/2024 - 00:45
Body
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, 'भारत में मुसलमानों के साथ वैसा ही व्यवहार किया जा रहा है, जैसा हिटलर के समय में यहूदियों के साथ किया जाता था.' ऐसे में सवाल उठ रहा है कि, क्या भारत के मुसलमान डरे हुए हैं? या लोकसभा चुनाव के लिए देश के मुसलमानों को झड़काया जा रहा है? देखें, इसी मुद्दे पर देश का नंबर वन डिबेट शो ताल ठेक के.
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
क्या वोटों के लिए मुसलमानों को भड़काना चाहते हैं ओवैसी
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_NEWS/040524_ZNYB_TTK_FULL.mp4/index.m3u8
Language

जानें अरविंदर सिंह के इस्तीफे के क्या हैं सियासी मायने

Submitted by webmaster on Mon, 04/29/2024 - 00:15
Body
दिल्ली में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में लवली ने कहा है कि, जिस आम आदमी पार्टी के कई मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है. पार्टी ने उसी के साथ गठबंधन कर लिया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था. देखें, इसी मुद्दे पर देश का नंबर वन डिबेट शो ताल ठोक के.
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
जानें अरविंदर सिंह के इस्तीफे के क्या हैं सियासी मायने
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_NEWS/280424_ZNYB_TTK_FULL.mp4/index.m3u8
Language

कांग्रेस ने सीएए को लेकर किया बड़ा ऐलान

Submitted by webmaster on Mon, 04/22/2024 - 01:10
Body
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कई कानून में बदलाव और संशाेधित करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि, हमारे पास ऐसे 25 कानून की सूची हैं, जिनको संशोधित किया जाना है. उन्होंने कहा कि यदि वे जीते हैं तो नागरिकता संशोधन अधिनियम निरस्त करेंगे. कुछ अधिनियम निरस्त किए जाएंगे और नए नियम बनाए जाएंगे. देखिए, इसी मुद्दे पर देश का नंबर वन डिबेट शो ताल ठोक के.
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
कांग्रेस ने सीएए को लेकर किया बड़ा ऐलान
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_NEWS/2104_ZN_KS_TAAL_THOK_KE_FULL.mp4/index.m3u8
Language

Taal Thok Ke: बीजेपी पर जमकर बरसे TMC प्रवक्ता | Bengal | PM Modi | Mamata

Submitted by webmaster on Fri, 03/01/2024 - 20:50
Body
Taal Thok Ke: जो लोग ममता बनर्जी और बंगाल की राजनीति को जानते हैं, वो सिंगूर और नंदीग्राम का किस्सा भी जानते ही होंगे। भूमि अधिग्रहण के खिलाफ़ ममता के ये वो 2 मूवमेंट थे, जिसके दम पर उन्होंने बंगाल में 34 साल का लेफ्ट का शासन उखाड़ फेंका था और ऐसा फेंका कि आजतक बंगाल में पैर जमाए हुए हैं। लेकिन संदेशखाली से ममता की सिंगूर और नंदीग्राम वाली ज़मीन क्या अब खिसकने जा रही है? यही डिबेट है आज की, कि संदेशखाली का मामला क्या 24 में बंगाल की 42 सीटों पर बीजेपी के लिये बूस्टर का काम करेगा? संदेशखाली में हिन्दू महिलाओं के उत्पीड़न और ज़मीन पर अवैध कब्ज़ों का आरोपी शाहजहां शेख 55 दिन बाद गिरफ्तार हुआ और अब पुलिस की कस्टडी में है। TMC ने उसे पार्टी से निकालने में 55 दिन लिये। लेकिन शाहजहां शेख की हरकतें TMC से छूट नहीं रही हैं, बल्कि चिपक गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज बंगाल पहुंचते ही आरामबाग की रैली में शाहजहां शेख पर ही ममता सरकार की ख़बर ली। प्रधानमंत्री ने पब्लिक से ही पूछ लिया कि शाहजहां शेख की हरकत, और उसे बचाने की कोशिश पर लोग ममता सरकार को माफ़ करेंगे? क्या मां-बहनों पर चोट का जवाब वोट से नहीं देंगे? प्रधानमंत्री ने संदेशखाली पर मूकदर्शक बने रहने पर INDIA अलायंस को भी लपेटा और उसे गांधी जी के तीन बंदरों जैसा बताया। इसके बाद भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर भी ममता और दूसरे विपक्षी नेताओं पर अटैक किये। ममता कह चुकी हैं कि संदेशखाली को सिंगूर और नंदीग्राम से कंपेयर नहीं किया जा सकता, जो ये कर रहे हैं उनकी मंशा कुछ और है। सीधे कहा कि बीजेपी संदेशखाली से वोट तलाश रही है। 2009 के बाद बंगाल में बीजेपी तेज़ी से उठी है। 2014 में 2 सीटों से 2019 में सीधे 18 सीटों पर पहुंच गई थी। हांलाकि 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता फिर सरकार बना ले गईं, लेकिन बीजेपी का वोट और सीटें तब भी बढ़ी थीं। बड़ा सवाल है इस बार क्या होगा? 10 साल में मोदी बंगाल के 32 दौरे कर चुके हैं। हज़ारों करोड़ के प्रोजेक्ट दे चुके हैं, आज भी दिये हैं। और अब तो उनके पास देने को 400 पार के नारे के साथ मोदी गारंटी और संदेशखाली जैसे मुद्दे भी हैं।
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Taal Thok Ke: बीजेपी पर जमकर बरसे TMC प्रवक्ता | Bengal | PM Modi | Mamata
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_HINDI_DIGITAL/TTKCHUNK02hindi.mp4/index.m3u8
Language

Taal Thok Ke: संदेशखाली..बीजेपी का 'बूस्टर'? | Bengal | PM Modi | Mamata

Submitted by webmaster on Fri, 03/01/2024 - 20:25
Body
Taal Thok Ke: जो लोग ममता बनर्जी और बंगाल की राजनीति को जानते हैं, वो सिंगूर और नंदीग्राम का किस्सा भी जानते ही होंगे। भूमि अधिग्रहण के खिलाफ़ ममता के ये वो 2 मूवमेंट थे, जिसके दम पर उन्होंने बंगाल में 34 साल का लेफ्ट का शासन उखाड़ फेंका था और ऐसा फेंका कि आजतक बंगाल में पैर जमाए हुए हैं। लेकिन संदेशखाली से ममता की सिंगूर और नंदीग्राम वाली ज़मीन क्या अब खिसकने जा रही है? यही डिबेट है आज की, कि संदेशखाली का मामला क्या 24 में बंगाल की 42 सीटों पर बीजेपी के लिये बूस्टर का काम करेगा? संदेशखाली में हिन्दू महिलाओं के उत्पीड़न और ज़मीन पर अवैध कब्ज़ों का आरोपी शाहजहां शेख 55 दिन बाद गिरफ्तार हुआ और अब पुलिस की कस्टडी में है। TMC ने उसे पार्टी से निकालने में 55 दिन लिये। लेकिन शाहजहां शेख की हरकतें TMC से छूट नहीं रही हैं, बल्कि चिपक गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज बंगाल पहुंचते ही आरामबाग की रैली में शाहजहां शेख पर ही ममता सरकार की ख़बर ली। प्रधानमंत्री ने पब्लिक से ही पूछ लिया कि शाहजहां शेख की हरकत, और उसे बचाने की कोशिश पर लोग ममता सरकार को माफ़ करेंगे? क्या मां-बहनों पर चोट का जवाब वोट से नहीं देंगे? प्रधानमंत्री ने संदेशखाली पर मूकदर्शक बने रहने पर INDIA अलायंस को भी लपेटा और उसे गांधी जी के तीन बंदरों जैसा बताया। इसके बाद भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर भी ममता और दूसरे विपक्षी नेताओं पर अटैक किये। ममता कह चुकी हैं कि संदेशखाली को सिंगूर और नंदीग्राम से कंपेयर नहीं किया जा सकता, जो ये कर रहे हैं उनकी मंशा कुछ और है। सीधे कहा कि बीजेपी संदेशखाली से वोट तलाश रही है। 2009 के बाद बंगाल में बीजेपी तेज़ी से उठी है। 2014 में 2 सीटों से 2019 में सीधे 18 सीटों पर पहुंच गई थी। हांलाकि 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता फिर सरकार बना ले गईं, लेकिन बीजेपी का वोट और सीटें तब भी बढ़ी थीं। बड़ा सवाल है इस बार क्या होगा? 10 साल में मोदी बंगाल के 32 दौरे कर चुके हैं। हज़ारों करोड़ के प्रोजेक्ट दे चुके हैं, आज भी दिये हैं। और अब तो उनके पास देने को 400 पार के नारे के साथ मोदी गारंटी और संदेशखाली जैसे मुद्दे भी हैं।
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Taal Thok Ke: संदेशखाली..बीजेपी का 'बूस्टर'? | Bengal | PM Modi | Mamata
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_HINDI_DIGITAL/TTKCHUNK1hindi.mp4/index.m3u8
Language

Taal Thok Ke: उत्तराखंड-असम झांकी...देश अभी बांकी? | Assam Repeals Muslim Marriage Act |

Submitted by webmaster on Sat, 02/24/2024 - 19:15
Body
Taal Thok Ke: असम सरकार ने 89 साल पुराने मुस्लिम विवाह और तलाक़ अधिनियम को ख़त्म कर दिया है. इस बात की जानकारी सोशल मीडिया साइट X पर खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दी. उसमें लिखा असम में बाल विवाह रोकने की दिशा में एक और अहम कदम. इससे पहले असम में मुस्लिमों की शादी विवाह और तलाक, मैरिज एंड डिवोर्स रजिस्ट्रेशन एक्ट 1935 के तहत होते थे. उस नियम के मुताबिक कम उम्र में भी निकाह वैध था और उसका रजिस्ट्रेशन हो सकता था. लेकिन, असम सरकार के इस फैसले से मुस्लिम नेता भड़के हुए हैं.
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Taal Thok Ke: उत्तराखंड-असम झांकी...देश अभी बांकी? | Assam Repeals Muslim Marriage Act |
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_HINDI_DIGITAL/240224_ZNYB_TTK_CHUNK_01_HINDI.mp4/index.m3u8
Language

Taal Thok Ke: हारे का सहारा..अलायंस हमारा!

Submitted by webmaster on Thu, 02/22/2024 - 21:35
Body
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में 7 सीटों का फ़ैसला हो गया है। थोड़ी देर में ऐलान हो सकता है। तय ये हुआ है कि दिल्ली की 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी, और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी। ..दोस्ती गुजरात और हरियाणा में भी हुई है। गुजरात की भरूच और भावनगर सीट आम आदमी पार्टी लड़ेगी। हरियाणा की एक सीट भी उसे मिलेगी। ..लेकिन पंजाब में कोई दोस्ती नहीं है। ...ये देखना दिलचस्प होगा कि 3 राज्यों में दोनों पार्टियां एक दूसरे की तारीफ़ में वोट मांगेंगी, लेकिन पंजाब में जब आमने-सामने होंगी तो एक-दूसरे के लिये इनकी उपमाएं, इनके अलंकार क्या होंगे। ..दिल्ली की 7 में से 4 सीटें...मतलब आम आदमी पार्टी लीड करेगी।
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Taal Thok Ke: हारे का सहारा..अलायंस हमारा!
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_NEWS/2202_ZN_KS_TAAL_THOK_KE_FULL.mp4/index.m3u8
Language

Taal Thok Ke: चुनाव से पहले देश में 'दंगे' की साजिश ? | Damoh Muslim Protest

Submitted by webmaster on Sun, 02/04/2024 - 20:25
Body
Taal Thok Ke: 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन चुनाव से पहले क्या दंगे की साजिश रची जा रही है। क्या भड़काऊ बयानों के जरिए सड़क पर हिंसक भीड़ को बुलाया जा रहा है। उन्हें उकसाया जा रहा है। मुस्लिम संगठन इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने 'हेट स्पीच' देकर सियासी बवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा 'मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र कर रहा है। हमारे नौजवान अगर कंट्रोल से बाहर चले गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जाएगा। क्या ये शांति के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश नहीं है? क्या ये देश के मुसलमानों को भड़काने का इरादा नहीं है? उधर, इस्लामी नेता मुफ्ती सलमान अजहरी पर गुजरात के जूनागढ़ में भारी भीड़ के बीच भड़काऊ बयानबाजी देने का आरोप है। भड़काऊ बयानबाजी देकर उन्होने भीड़ को उकसाने की कोशिश की। मुंबई के मुफ्ती सलमान अजहरी की 'हेट स्पीच' पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण देने पर दो लोगों को अरेस्ट किया। मध्य प्रदेश के दमोह में दो समुदाय के बीच विवाद होने के बाद बवाल मचा हुआ है। दरअसल, जेल मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों की दुकान है। जहां लल्लू अपने साथी के साथ कपड़े लेने पहुंचता है। सिलाई न होने की वजह से उन्हें बाद में आने को कहा तो दोनों में गाली-गलौच के बाद मारपीट तक हो गई। रातभर तनाव का माहौल रहा। मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने थाने के बाहर हंगामा किया तो भीड़ नारा लगा रही है- 'हम उनके पैर भी काट सकते हैं, हम उनकी गर्दन भी काट सकते हैं"। सवाल यही है आखिर चुनाव से पहले देश का माहौल खराब करने की कोशिश कौन कर रहा है ?
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Taal Thok Ke: चुनाव से पहले देश में 'दंगे' की साजिश ? | Damoh Muslim Protest
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_HINDI_DIGITAL/0402_ZN_KS_TTK_CHUNK_01_HIN.mp4/index.m3u8
Language