india's terrorists in Pakistan

DNA: शीतकालीन सत्र को इसलिए रखा जाएगा याद ? Indian Civil Code Bill

Submitted by webmaster on Fri, 12/22/2023 - 01:50
Body
DNA: इस बार भारतीय संसद का शीतकालीन सत्र, कई ऐतिहासिक घटनाओं के लिए याद रखा जाएगा। शीतकालीन सत्र में ऐसी-ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने हैरान भी किया ...डराया भी...और नए कीर्तिमान भी रचे।इसी शीतकालीन सत्र में अपराधों की सज़ा को लेकर अंग्रेजों के ज़माने में बने कानूनों को बदला गया।इसी शीतकालीन सत्र में अब तक 146 विपक्षी सांसद निलंबित किया जा चुके हैं, ये भी एक अलग तरह का रिकॉर्ड है। इसी शीतकालीन सत्र में संसद हमले की बरसी के दौरान दो प्रदर्शनकारी, संसद के अंदर घुस गए और Smoke Cracker से धुआं कर दिया।भारतीय लोकतंत्र में चुनाव करवाने वाली संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग के आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े नियम भी बदले गए हैं।आज लोकसभा और राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बार लोकसभा में 18 विधेयक पास हुए और करीब 75 प्रतिशत काम हुआ है। .
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
DNA: शीतकालीन सत्र को इसलिए रखा जाएगा याद ? Indian Civil Code Bill
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_NEWS/2112_ZN_NS_DNA_SANSAD_BILL.mp4/index.m3u8
Language

DNA: नए क्रिमिनल बिल में क्या खास है ? Indian Civil Code Bill

Submitted by webmaster on Fri, 12/22/2023 - 01:45
Body
DNA: देश में अपराधों की सज़ा और सबूत को लेकर तीन अहम कानून थे, जिसे अंग्रेजों के समय में Indian Penal Code यानि IPC वर्ष 1860, Code of Criminal Procedure यानि CRPC वर्ष अठारह सौ अठानवें और Indian Evidence Code यानी IEC वर्ष अठारह सौ बहत्तर कहा जाता था। लेकिन अंग्रेजों के इन कानूनों को नया नाम देकर, पूरी तरह से बदल दिया गया है।अब 1860 Indian Penal Code को भारतीय न्याय संहिता 2023 कहा जाएगा। अब 1898 Code of Criminal Procedure को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के नाम से जाना जाएगा। वहीं 1872 Indian Evidence Code को भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के नाम से पहचाना जाएगा। ये तीनों कानून अंग्रेजों की तरफ से बनाए गए थे, जिनके नियमों का दुरुपयोग भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर किया जाता था।
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
DNA: नए क्रिमिनल बिल में क्या खास है ? Indian Civil Code Bill
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_NEWS/2112_ZN_NS_DNA_KANOON.mp4/index.m3u8
Language