amit shah action on pok

Amit Shah PoK Bill Parliament: डिबेट में भड़क उठे मुजफ्फर खान!

Submitted by webmaster on Thu, 12/07/2023 - 01:30
Body
संसद में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर समस्या के इतिहास पर गये, तो नेहरू का ज़िक्र निकल आया। ..शाह ने कहा कि नेहरू के 2 ऐतिहासिक ब्लंडर की वजह से PoK पाकिस्तान में चला गया। पहला ब्लंडर कि- उन्होंने हड़बड़ी मचाकर 3 दिन पहले सीज़फ़ायर कर दिया। और दूसरा ब्लंडर कि- खुद इस मामले को UN ले गये। अमित शाह ने नेहरू की शेख अब्दुल्ला को लिखी एक चिट्ठी का हवाला देकर कहा कि- नेहरू ने खुद अपनी ग़लती मान ली थी। ये चिट्ठी प्रधानमंत्री संग्रहालय में रखी है। ..इसपर कांग्रेस उखड़ गई। अधीर रंजन चौधरी ने गृह मंत्री को एक पूरे दिन नेहरू पर डिबेट का चैलेंज दे दिया। अमित शाह ने भी कहा कि- आज ही डिबेट कर लो।
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Amit Shah PoK Bill Parliament: डिबेट में भड़क उठे मुजफ्फर खान!
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_HINDI_DIGITAL/0612_ZN_KS_KASAM_CHUNK_02_HIN.mp4/index.m3u8
Language

Pok Controversy: नेहरू की 'मिस्टेक' या 'ब्लंडर' पर विवाद?

Submitted by webmaster on Thu, 12/07/2023 - 00:45
Body
Pok Controversy: ये वक्त है चुनावी चर्चा का, चुनावी चर्चा इसलिये क्योंकि, क्योंकि मामला कश्मीर के सियासी बदलाव का है और बड़े दिनों बाद इस चर्चा में नेहरू जी की वापसी हुई है. उन्होंने पॉलिटिकल कमबैक किया है. पंडित जवाहरलाल नेहरू को आप देश का सबसे चर्चित प्रधानमंत्री मान सकते हैं, क्योंकि वो हमेशा चर्चा में रहते हैं. नेहरू जिस पार्टी के थे उसके ही नहीं, बल्कि जिस पार्टी के नहीं थे, उसके नेताओं की ज़ुबान पर भी अक्सर आते हैं. सरकार ने जम्मू कश्मीर पर दो बिल लोकसभा में पेश किये थे. एक- जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक, और दूसरा- जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक. संसद में दोनों पर चर्चा हुई, दोनों पास हो गये.
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Pok Controversy: नेहरू की 'मिस्टेक' या 'ब्लंडर' पर विवाद?
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_NEWS/0612_ZN_KS_KASAM_SAMVIDHAN_FULL.mp4/index.m3u8
Language

Amit Shah Speech: PoK पर अमित शाह का बड़ा प्लान

Submitted by webmaster on Wed, 12/06/2023 - 21:20
Body
शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन अधिनियम 2023 और पुनर्गठन संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब दिया। इस बिल पर चर्चा का दूसरा दिन था। और केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बिल को 70 साल से अपमान झेलने वाले को इंसाफ दिलाने की कोशिश बताया। अमित शाह ने कहा मैं जो बिल लेकर आया हूं जो विधेयक लेकर इस महान सदन की सहमति प्राप्त करने के लिए मैं खड़ा हुआ हूंवो वो बिल 70 सालों से जिनसे अन्याय हुआ, जो अपमानित हुए और जिनकी अनदेखी की गई, उन सभी लोगों को न्याय दिलाने का बिल है। उनको अधिकार दिलाने का बिल है.
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Show
Thumbnail
Amit Shah Speech: PoK पर अमित शाह का बड़ा प्लान
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_HINDI_DIGITAL/0612_ZN_KS_DESHHIT_CHUNK_01_HIN.mp4/index.m3u8
Language