Russia Ukraine War Update Today: जहां एक ओर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जून का महीना यूक्रेन के लिए बहुत खतरनाक साबित हुआ है। अभी 23 दिन की बीते हैं और रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को धुआं-धुआं कर दिया है। पश्चिमी देशों ने बीते कुछ दिन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को जिस तरह छेड़ा है। अब यूक्रेन उसका अंजाम भुगत रहा है।
यूक्रेन-रूस युद्ध पर अमेरिका का बड़ा बयान आया है. वॉइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन के लिए खतरा नहीं था. उन्होंने कहा कि यदि NATO देश अपने सहयोगियों से बात नहीं करते हैं. तो ये गैरजिम्मेदाराना होगा. उन्होंने कहा कि NATO देश अगर अपने सहयोगियों से लगातार बातचीत नहीं करेंगे। तो फिर प्रतिबद्धताओं को कैसे पूरा कर सकते हैं.
पुतिन का मिशन महाविनाश क्यों कह रहे हैं हम ऐसा ये इस बात से समझिए। क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की कोशिश पूरी तरह नाकाम हो गई है।स्विट्ज़रलैंड में शांति शिखर सम्मेलन हुआ और उसमें 90 देशों ने हिस्सा लिया। लेकिन रूस को इसके लिए न्यौता नहीं दिया गया था। पुतिन अपनी शर्तों पर अड़े हैं। तो वहीं ज़ेलेंस्की ने भी रूसी सेना की यूक्रेन से वापसी की मांग कर दी है।
Ukraine Shikhar Sammelan 2024: यूक्रेन शिखर सम्मेलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. यूक्रेन शिखर सम्मेलन में भारत हिस्सा लेगा। सम्मलेन के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजेगा भारत। बता दें कि सम्मेलन की मेज़बानी करेगा स्विट्ज़रलैंड
Putin in China: यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर चीन पहुंचे हैं। वो चीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वो इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। जिनपिंग से पुतिन की मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें हैं। आपको बता दें पुतिन ने हाल ही में पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति की शपथ ली थी। इसके बाद से ये उनका पहला विदेश दौरा है। लेकिन पद्भार संभालने के बाद पहले दौरे के लिए चीन को चुनने का पुतिन का फैसला चर्चा में बना हुआ है। कहा जा रहा है कि पुतिन ने इस दौरे से अपनी प्राथमिकताओं को लेकर दुनिया को एक मैसेज दिया है। पुतिन ने बता दिया है कि शी जिनपिंग से उनके संबंध बहुत मायने रखते हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस और यूक्रेन के युद्ध में नया मोड़ सामने आया है। रूस पर यूक्रेन ने केमिकल हमले करने का आरोप लगाया है लेकिन पुतिन ने यूक्रेन के आरोपों को नकारते हुए बड़ा दावा किया है। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ज़ेलेन्स्की के आरोपों को लेकर क्या कुछ कहा।
रूस यूक्रेन युद्ध से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका ने अपने सबसे शक्तिशाली अब्राम टैंक को फ्रंटलाइन से पीछा हटा लिया है। दरअसल , रूस के सैनिक यूक्रेन के जंगी मैदान में अमेरिका के सबसे शक्तिशाली टैंक को तबाह कर रहे हैं। पिछले दो महीने में रूसी सेना ने कम से कम पांच अब्राम टैंक को नष्ट किया है। जिसके बाद अमेरिका ने अपने सबसे शक्तिशाली अब्राम टैंक को फ्रंटलाइन से पीछा हटा लिया है। इस बात की पुष्टि खुद अमेरिका ने की है।
युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन के खारकीव में मिसाइल हमला किया है। रूस ने मिसाइल हमले के दौरान टीवी टावरों को निशाना बनाया है, जिसके बाद टीवी सिग्नल आना बंद हो गए हैं. इस रिपोर्ट में विस्तार से जानिए रूस के इस हमले से कितनी तबाही हुई.
Russia Terror Attack Moscow: मॉस्को में हुए आतंकी हमले के बाद पुतिन पहली बार दुनिया के सामने आए. लेकिन इस बार उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला. इस हमले से पुतिन बेहद गुस्से में थे और उनकी बातों से लग रहा था वो एक बड़े बदले की तैयारी में हैं. जिसके चलते तीसरे विश्व युद्ध का बिगुल बज सकता है. पुतिन इस बार अपने दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं. यूक्रेन के साथ साथ इस बार NATO के कई देश रूस के निशाने पर आ सकते हैं.
Putin Reaction On Moscow Terror Attack Update: मॉस्को पर हुए हमले के बाद पुतिन की पहली प्रतिक्रिया आई है। जिसमें उन्होंने इस हमले का यूक्रेन कनेक्शन निकाला है। पुतिन का कहना है कि हमले के बाद आतंकी यूक्रेन भागने की फिराक में थे। आतंकियों से जुड़े कई अहम सबूत उनके हाथ लगे हैं। पुतिन ने हमले पर दुख जताते हुए कहा कि ये हमला मॉस्को पर नहीं पूरे रूस पर है। पुतिन ने कहा है कि हमले के बाद आतंकी यूक्रेन बॉर्डर की तरफ भाग रहे थे। जांच एजेंसियां उन्हें पहचानने के लिए सबकुछ करेंगी। ये आतंकी हमारे नागरिकों को मारने के लिए ही आए थे। हमनें जांच शुरू कर दी और हमारे पास कुछ सबूत भी हैं। सबको सजा मिलेगी हमारी एजेंसियां इस हमले में शामिल लोगों को ढूंढ रही हैं। उन्हें किसने गाड़ी दी, किसने हथियार दिए, हर चीज की जांच की जा रही है। हम सभी मददगारों को ढ़ूंढ़ेंगे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
Putin Reaction On Moscow Terror Attack Update: यूक्रेन की तरफदारी, बाइडेन को पड़ेगी भारी ?
Putin Reaction On Moscow Terror Attack Update: मॉस्को पर हुए हमले के बाद पुतिन की पहली प्रतिक्रिया आई है। जिसमें उन्होंने इस हमले का यूक्रेन कनेक्शन निकाला है। पुतिन का कहना है कि हमले के बाद आतंकी यूक्रेन भागने की फिराक में थे। आतंकियों से जुड़े कई अहम सबूत उनके हाथ लगे हैं। पुतिन ने हमले पर दुख जताते हुए कहा कि ये हमला मॉस्को पर नहीं पूरे रूस पर है। पुतिन ने कहा है कि हमले के बाद आतंकी यूक्रेन बॉर्डर की तरफ भाग रहे थे। जांच एजेंसियां उन्हें पहचानने के लिए सबकुछ करेंगी। ये आतंकी हमारे नागरिकों को मारने के लिए ही आए थे। हमनें जांच शुरू कर दी और हमारे पास कुछ सबूत भी हैं। सबको सजा मिलेगी हमारी एजेंसियां इस हमले में शामिल लोगों को ढूंढ रही हैं। उन्हें किसने गाड़ी दी, किसने हथियार दिए, हर चीज की जांच की जा रही है। हम सभी मददगारों को ढूंढेंगे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।