Body
देश की सबसे पुरानी पार्टी, देश पर सबसे ज़्यादा राज करने वाली कांग्रेस पार्टी का आज हैप्पी बर्थडे है। कांग्रेस आज 138 साल की हो गई। सुबह पार्टी ने दिल्ली दफ्तर में झंडा फहराया। अपने सुनहरे दिनों को याद किया। और इस वक्त कांग्रेस नागपुर में एक मेगा शो कर रही है। RSS के गढ़ में डेढ़ लाख की भीड़ जुटाकर बता रही है कि कांग्रेस क्या चीज़ है। और बीजेपी-RSS को जम-जमकर कोस रही है। राहुल गांधी इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता है। उनके भाषण में ज्यादातर वही बातें है कि- प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को गुलाम बना रखा है। वो राजा की तरह बर्ताव करते हैं। सारी संस्थाएं, सारी मशीनरी सब उनकी गुलाम हैं। संसद में भी उन्हीं की चलती है। किसी को बोलने नहीं देते हैं। कोई बोले तो उसे संसद से बाहर करवा देते हैं। विपक्ष की तो कोई हैसियत ही नहीं रह गई है,वगैरह-वगैरह। राहुल गांधी की पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक 'भारत न्याय यात्रा' का कांग्रेस ने कल ही ऐलान किया है। आज के नागपुर मेगा शो में "हैं तैयार हम" का नारा देकर कन्फर्म कर दिया कि कांग्रेस 24 में मोदी से टक्कर लेने के लिये पूरी तरह तैयार है, और राहुल गांधी ही कैंपेन लीड करेंगे। लेकिन यहां ये भी सवाल आता है कि कांग्रेस तो तैयार है, लेकिन क्या उसका INDI अलायंस भी तैयार है? क्योंकि गठबंधन में अभी तक कई गांठें खुली नहीं हैं। ना ये मुकम्मल हुआ है कि सारी पार्टी साथ रहेंगी भी या नहीं? सीटों का बंटवारा, साझा घोषणापत्र और साझा प्रचार तो दूर की बात है। आज ही दिल्ली में नीतीश कुमार और ललन सिंह की खटपट के बीच जेडीयू की बैठक चल रही है। पार्टी के अंदर बगावत और कलह जैसी अटकलें हैं। कांग्रेस को लेकर अलायंस की कई पार्टियां पहले से नाराज़ हैं। पिछले दिनों आप खबरों में देख भी चुके हैं। हांलाकि आज का नागपुर का कार्यक्रम कांग्रेस का अपना कार्यक्रम है। लेकिन कोई न कोई तो पूछ ही सकता है कि भाई अलायंस का ऐसा बड़ा जलसा कब होगा। कब सब एक साथ दिखाई देंगे? या कांग्रेस को सिर्फ़ अपनी पड़ी है,जैसा कि नीतीश ने कहा था?
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Show
Thumbnail
![Taal Thok Ke: 'राहुल गांधी ने वो एलान किया जो देश सुनना चाहता है'-कांग्रेस प्रवक्ता | Bharat Nyay Yatra Taal Thok Ke: 'राहुल गांधी ने वो एलान किया जो देश सुनना चाहता है'-कांग्रेस प्रवक्ता | Bharat Nyay Yatra](/sites/default/files/281223_ZNYB_TTK_CHUNK_01_HINDI-1703769618-00000003.jpg)
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_HINDI_DIGITAL/281223_ZNYB_TTK_CHUNK_01_HINDI.mp4/index.m3u8
Language